चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की जगह मुंबई के 17 साल के ओपनर आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, CSK की ओर से अभी आधिकारिक रूप से इसकी कोई घोषणा नहीं की गई है। ऋतुराज कोहनी में फ्रैक्चर की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के ओपनर आयुष म्हात्रे को दो हफ्ते पहले नेट पर उनकी बल्लेबाजी को देखने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रायल के लिए बुलाया था। उन्हें गायकवाड की चोट के बाद टीम में शामिल करने का फैसला किया जा सकता है।

