लखनऊ में मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होम ग्राउंड पर दूसरा मैच खेला जाएगा। इसके पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने इकाना स्टेडियम के नेट्स में जमकर प्रैक्टिस की। जहा पर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत की मस्ती करते हुए नजर आए..
हार्दिक पांड्या ने यंग प्लेयर्स से कहा- जो प्लान किया है, उस पर काम करो। उम्मीद लगाकर नहीं जाना है। आगे देखना है। खुद पर डाउट नहीं करना है। अपना माइंड सेट सही रखना होगा। तैयारी आपको मौका देती है कि आप सफल बनें। मेहनत आपको मैच तक लाती है फिर आप यहां पर उसी अनुशासन से सफल बन सकते हैं। हमें न आसमान पर जाना है न ही नीचे, बस जमीन पर रहना है।

