पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ के बाद राज्य सरकार ने राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी दिखाई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मुश्किल हालात में तुरंत कार्रवाई ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार हर गांव, गली और परिवार के साथ खड़ी है और यह उनका दायित्व है।
स्वास्थ्य विभाग की 15 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे विशेष स्वास्थ्य और सफाई अभियानों के तहत अब तक 2016 गांवों में हेल्थ कैंप लगाए जा चुके हैं। इन कैंपों में 51,612 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें मौके पर ही इलाज व आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
राज्यभर में 2303 गांवों में यह विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाया जा रहा है, जिसे लोगों की सेहत और सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

