रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार पर सोमवार रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
IPL की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का पहला स्लोओवर रेट है। इसलिए नियम के अनुच्छेद 2.2 के अंतर्गत कप्तान रजत पाटीदार पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 67 रन, देवदत्त पड्डीकल ने 22 गेंदों पर 37 रन और जितेश शर्मा ने नाबाद 19 गेदों पर 40 रन बनाए।

