गुजरात टाइटंस ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स को 58 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। IPL में बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने 217 रन बनाए। जवाब में रॉयल्स की टीम 159 रन ही बना सकी।
गुजरात के जोस बटलर रिव्यू लेने के कारण आउट हुए। शुभम दुबे और अरशद खान ने आसान कैच छोड़े। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 ओवर में 2 विकेट लिए। राजस्थान रॉयल्स के शुभम दुबे ने आसान कैच छोड़ा। 18वें ओवर की आखिरी बॉल जोफ्रा आर्चर ने बाउंसर फेंकी, सुदर्शन ने पुल शॉट खेला और गेंद स्क्वेयर लेग की ओर चली गई। बाउंड्री पर खड़े दुबे गेंद को जज नहीं कर सके और कैच उनके हाथ से छूट गया। हालांकि, सुदर्शन अगले ही ओवर में आउट हो गए। उन्होंने 82 रन बनाए।

