राज्य न्यूज़

रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म का पोस्टर जारी, चेहरे पर खून और आंखों में क्रोध की ज्वाला लिए दिखीं

by | Jun 27, 2025 | एंटरटेनमेंट

साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने करियर के नए मुकाम पर हैं। हाल ही में उनकी फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है और अब वह धनुष के साथ फिल्म कुबेर में नजर आ रही हैं। इसी बीच उनकी एक नई फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है, जिसने फैंस के बीच उत्साह और जिज्ञासा को और भी बढ़ा दिया है।

रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में रश्मिका का एक अलग और खतरनाक अवतार नजर आ रहा है। वह हाथ में हथियार थामे हुए हैं और उनका चेहरा खून से लथपथ है। उनकी आंखों में गुस्से की चमक साफ देखी जा सकती है।

पोस्टर के साथ रश्मिका ने एक खास कैप्शन भी लिखा है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म उनके लिए कितनी खास है। उन्होंने लिखा, “मैं हमेशा आपको कुछ नया देने की कोशिश करती हूं – कुछ अलग, कुछ रोमांचक। यह फिल्म भी वैसी ही है। इसमें मैंने एक ऐसा किरदार निभाया है जिसे मैंने पहले कभी नहीं आजमाया। यह एक अनदेखी और खतरनाक दुनिया है, और यह रूप मेरे लिए भी नया है। मैं थोड़ी नर्वस हूं, लेकिन उससे कहीं ज्यादा उत्साहित हूं।”

इस नए अवतार में रश्मिका को देखकर उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पोस्टर जारी होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म