रामपुर के बिलासपुर तहसील के गुजरेला गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ-हत्या पर रोष प्रकट करते हुए केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने ‘करें जो गौ माता पर चोट, कैसे दें हम उसको वोट’ का नारा देते हुए ‘गौ-मतदाता’ अभियान शुरू करने की घोषणा की. शंकराचार्य ने कहा कि भारत गौमांस के निर्यात में विश्व में नंबर एक पर आ गया है, जबकि गौ-हत्या रोकने के लिए कोई ठोस कानून नहीं बनाया जा रहा है. उन्होंने सरकारी गौशालाओं की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि भ्रष्टाचार के कारण अच्छी योजनाएं भी विफल हो रही हैं. उन्होंने जनता से अपने मताधिकार का प्रयोग गौ-रक्षा के पक्ष में करने का आह्वान किया, ताकि देश में बदलाव आ सके और भारत की संस्कृति, सभ्यता बची रहे.
#SamacharPlusOTT #rampur #upnews
