टीवी एक्ट्रेस और सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारू असोपा ने हाल ही में एक वीडियो में दावा किया था कि उन्होंने आर्थिक तंगी के चलते अपना नया बिजनेस शुरू किया है। अब इस पर उनके एक्स पति राजीव सेन का भी रिएक्शन सामने आया है। उनका कहना है कि चारू किसी भी आर्थिक तंगी से नहीं जूझ रही हैं, बल्कि ये सब चारू ने बेटी जियाना को उनसे दूर रखने के लिए किया है।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में राजीव सेन ने कहा, ‘चारू अपने भाई और उसकी पत्नी के साथ क्रूज ट्रिप पर गई थीं, जो कि काफी महंगी होती है। इस ट्रिप में उन्होंने ही सभी के टिकट्स की पेमेंट की थी। ऐसे में फिर ये आर्थिक तंगी कहां से आ गई?’
राजीव ने आगे चिंता जताई कि वो अपनी बेटी जियाना से मिल नहीं पा रहे हैं। उनका कहना है कि जब चारू बिकानेर में थीं, तब उन्होंने जियाना से मिलने के लिए कई बार मैसेज किए, लेकिन चारु ने कोई जवाब नहीं दिया। राजीव को यह भी अच्छा नहीं लगा कि चारु ने उनके निजी और पैसों से जुड़ी बातें सबके सामने बताईं।

