राज्य न्यूज़

Rajasthan: भरतपुर के कार्तिक शर्मा 14 करोड़ 20 लाख रुपये में Chennai Super Kings में शामिल |IPL

by | Dec 17, 2025 | Videos, क्रिकेट, स्पोर्ट्स

भरतपुर के होनहार क्रिकेटर कार्तिक शर्मा ने आईपीएल ऑक्शन में इतिहास रच दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। इस बड़ी उपलब्धि से पूरे भरतपुर जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी भी की। जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुधन तिवारी बोले भरतपुर के लाल कार्तिक शर्मा ने कमाल कर दिखाया है। एक गरीब परिवार से निकलकर आईपीएल तक का सफर तय करना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि कार्तिक के पिता मनोज शर्मा, जो ट्यूशन पढ़ाकर परिवार चलाते थे, उन्होंने अपने बेटे के क्रिकेट करियर के लिए हर संभव संघर्ष किया। कार्तिक की माता आशा सहयोगिनी ने भी हर कदम पर बेटे का साथ दिया। जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों और क्रिकेट प्रेमियों ने कार्तिक को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

#SamacharPlusOTT #bharatpur #rajasthan #kartiksharma #chennaisuperkings #IPL2026 #iplauction #trendingnews #sportsnews #ipl #msdhoni #stephenfleming #ruturajgaikwad

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म