भारतीय टीम और CSK के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना ने IPL 2025 के विजेता की भविष्यवाणी कर दी है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया|रैना का मानना है कि यह साल RCB को हो सकता है|रैना ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, “आरसीबी के आईपीएल 2025 जीतने की प्रबल संभावना है, क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस साल एक अलग लीग में खेल रही है। उनकी गेंदबाजी इकाई ने कदम बढ़ाया है। नए कप्तान ने चेन्नई सुपर किंग्स को दो बार हराया है – एक बार चेन्नई में और फिर घर में – जो बहुत कुछ कहता है।”
वे फिर बोले ,”ड्रेसिंग रूम सकारात्मक है और यह एक ऐसी टीम के संकेत हैं जो आगे तक जा सकती है। हां, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन यह 18 साल बाद ट्रॉफी उठाने का विराट का साल हो सकता है।”

