राज्य न्यूज़

रेलवे को चेतावनी: लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा, सभी जोनों को सतर्क रहने के निर्देश

by | Sep 17, 2025 | न्यूज़, राष्ट्रीय

भारतीय रेलवे ने देश के सभी जोनों को सख्त चेतावनी जारी की है कि बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों के दौरान ज़रा-सी लापरवाही भी भारी खतरे में बदल सकती है। रेलवे बोर्ड ने कहा है कि निर्माण या मरम्मत के दौरान सिग्नल और टेलीकम्युनिकेशन केबल कटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे सिग्नल फेल हो रहे हैं और ट्रेन संचालन प्रभावित हो रहा है। यह स्थिति यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम बन चुकी है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर इन लापरवाहियों पर रोक नहीं लगी तो इसके परिणाम बेहद गंभीर हो सकते हैं।

रेलवे बोर्ड के मुताबिक, इस समय देशभर में पटरियों के दोहरीकरण, यार्ड रीमॉडलिंग, सीमित ऊंचाई वाले सबवे (LHS), चारदीवारी निर्माण, ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग (ABS) और ‘कवच’ जैसे सुरक्षा सिस्टम की स्थापना जैसे कई अहम काम जारी हैं। इन कार्यों के दौरान अक्सर खुदाई के चलते केबल कट जाते हैं, जिससे सिग्नल फेल होने की घटनाएं होती हैं और ट्रेनों का संचालन बाधित होता है।

बोर्ड ने यह भी बताया कि 2023 से अब तक कई बार सभी जोनों को लिखित निर्देश दिए जा चुके हैं। इन निर्देशों में यह साफ कहा गया है कि खुदाई से पहले केबल ट्रांसफर करना, विभागों के बीच समन्वय रखना और इंटीग्रेटेड केबल रूट योजना का सख्ती से पालन करना जरूरी है। इसके बावजूद इन निर्देशों का पालन नहीं हो रहा, और हाल ही में कई बार केबल क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं सामने आई हैं।

रेलवे ने सभी अधिकारियों से अपील की है कि सुरक्षा से जुड़े किसी भी कार्य में लापरवाही न बरती जाए, अन्यथा इसका अंजाम बहुत खतरनाक हो सकता है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म