रायबरेली में इंडिया गठबंधन के सांसदों की दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित अन्य सांसदों की गिरफ्तारी से नाराज सपाइयों ने पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च निकाला। केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सैकड़ों सपाइयों ने तख्तियां लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने गठबंधन सांसदों की तत्काल रिहाई की मांग की।
#SamacharPlusOTT #raebareli #indiabloc
