खबर रायबरेली से जहां पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर रायबरेली में एक निःशुल्क श्वास शिविर का आयोजन किया गया। सिमहेन्स हॉस्पिटल में आयोजित इस शिविर में अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा भी पहुंचे और उन्होंने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. सागर जैन ने शिविर में आए मरीजों की जांच की। यह कार्यक्रम कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. मनीष सिंह चौहान के हॉस्पिटल में आयोजित हुआ।
#SamacharPlusOTT #raebareli #rajivgandhi
