रायबरेली में आज सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव का आयोजन किया गया। चुनाव में 13 पदों के लिए 38 दावेदार मैदान में हैं, जिनमें अध्यक्ष पद के लिए 5 और महामंत्री पद के लिए 4 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और 21 मई को मतों की गणना की जाएगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर की दीवानी कचहरी में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई । #SamacharPlusOTT
#raebareli #upnews #election
