रायबरेली में सोलर पैनल चोरी का एक और मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में क्षेत्र में कई जगाहों से सोलर पैनलों की चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर ली और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात कबूल की है। पकड़े गए युवकों के पास से चोरी किए गए सोलर पैनल भी बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
#SamacharPlusOTT #raebareli #chori
