रायबरेली में एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह की जांच में कई बिना फिटनेस और बीमा के ई रिक्शा व ऑटो सड़क पर फर्राटा भरते मिले। जांच के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन ने एक दर्जन से अधिक ई रिक्शा सीज कर कार्रवाई की। ये कार्रवाई शहर में चलाए गए वृहद चेकिंग अभियान के तहत की गई। सवारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले इन वाहनों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।
#SamacharPlusOTT #raebareli #upnews
