कुछ समय से देश में भाषाओं को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है| कर्नाटक, तमिलनाडु में जो भाषाओं को लेकर चिंगारी सुलगी थी अब धीरे-धीरे उसकी आंच महाराष्ट्र तक आग बनकर पहुंच चुकी है और अब ये भयावह होती जा रही है|

इस विवाद पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज आर माधवन ने हिंदी-मराठी विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है|माधवन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘आप जैसा कोई’ के प्रमोशन के दौरान समाचार एजेंसी IANS को इंटरव्यू देते हिंदी-मराठी विवाद को लेकर खुलकर अपने विचार रखे| वे बोले उन्होंने कभी भी भाषा के कारण कोई समस्या नहीं झेली है, क्योंकि वे तमिल, हिंदी और मराठी तीनों भाषाएं बोलते हैं। माधवन ने कहा, “मैंने कोल्हापुर में पढ़ाई की है, इसलिए मुझे मराठी भी आती है। मैंने कभी भी भाषा के कारण कोई समस्या नहीं झेली है”

