राज्य न्यूज़

आर अश्विन ने आईपीएल से संयास का किया ऐलान

by | Aug 27, 2025 | स्पोर्ट्स

भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी और बताया कि वह अब दुनिया भर की अन्य टी20 लीग्स में खेलना जारी रखेंगे। बता दें अश्विन ने अपने IPL करियर में 221 मैचों में 187 विकेट लिए और 833 रन बनाए। वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए 2025 सीजन में खेले, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीदों से कम रहा, जहां उन्होंने 9 मैचों में 7 विकेट लिए और बैटिंग में भी कुछ कमाल ना दिखा पाए और 9 मैचों में केवल 33 रन ही बना पाए। अश्विन ने अपने संन्यास पोस्ट में लिखा, “खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत।
कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है, एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल के एक अन्वेषक के रूप में मेरा समय आज से शुरू हो रहा है।
इतने सालों से मिली शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करना चाहूँगा, और सबसे ज़रूरी आईपीएल और बीसीसीआई का जो उन्होंने मुझे अब तक दिया है। आगे जो भी है उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं| #cricketforlife

उन्होंने CSK, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट जैसी टीमों के लिए खेले और CSK के साथ दो IPL खिताब भी जीते (2010, 2011) |

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म