मुजफ्फरनगर में थाना पुरकाजी पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नशे की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से 8 क्विंटल 51 किलो डोडा पोस्त, 10 लाख रूपये की नकदी, और एक ट्रक सहित कुल 80 लाख रूपये का माल बरामद किया गया है। ये तस्कर हाईवे पर रेस्टोरेंट और ढाबों पर नशे का सामान सप्लाई करते थे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
#SamacharPlusOTT #muzaffarnagar
