August 13, 2026 | 1 : 32 AM

राज्य न्यूज़

CM रेखा गुप्ता की बैठक में पति की मौजूदगी पर सियासत गर्म, BJP ने दी सफाई

by | Sep 8, 2025 | न्यूज़

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की एक सरकारी बैठक में उनके पति मनीष गुप्ता की मौजूदगी पर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी ने इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए सवाल उठाए हैं। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि किसी भी मुख्यमंत्री को यह अधिकार नहीं है कि वो अपने जीवनसाथी को आधिकारिक बैठकों में शामिल करें।

इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी बचाव में उतर आई है। पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि आम आदमी पार्टी को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को निशाना बनाने के लिए कुछ और मुद्दे तलाशने चाहिए।

मालवीय ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों पर पलटवार करते हुए कहा कि यह बैठक मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा से जुड़ी थी, जिसमें उनके पति सहयोगी की भूमिका में थे। उन्होंने कहा कि ऐसी मिसालें पहले भी रही हैं—जैसे पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की बहन रमा धवन या अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, जो उनके क्षेत्र में सक्रिय रही हैं।

मालवीय ने यह भी स्पष्ट किया कि मनीष गुप्ता ने न तो किसी प्रकार की सरकारी कुर्सी संभाली, न ही ऐसा कोई आदेश जारी किया जिसे आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई हो। उन्होंने कहा कि केवल महिला होने के कारण मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को निशाना बनाना गलत है। वह निरंतर प्रभावशाली कार्य कर रही हैं और अपनी मेहनत से अरविंद केजरीवाल की राजनीति को पीछे छोड़ रही हैं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म