मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर के जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव मंटोड़ी में पुलिस की ‘गुंडागर्दी’ का मामला सामने आया है। मीरापुर दलपत पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि वे 18 मई को एक किसान महाराज सिंह के घर में साधारण कपड़ों में घुसे और ₹97,000 के कथित बिजली बिल बकाया के नाम पर किसान और उनकी बेटियों से मारपीट की। बेटियों द्वारा बनाए गए वीडियो के वायरल होने के बाद, पीड़ित परिवार ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा से शिकायत की, जिन्होंने सीओ जानसठ यतेंद्र नागर को जांच सौंपते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
#samacharplusott #upnews #muzaffarnagar
