राज्य न्यूज़

हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर खान कादरी रशीदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by | Jun 14, 2025 | कोलकाता, पश्चिम बंगाल

कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनौली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने वाले वजाहत खान कादरी रशीदी को गिरफ्तार किया।

जिसको लेकर वही उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां वजाहत खान नामक एक व्यक्ति को धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वजाहत खान ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। यह वही आरोपी था जिसके खिलाफ इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनौली मामला दर्ज करवाया था।

जानकारी के अनुसार, वजाहत खान ने एक वीडियो में देवी-देवताओं को लेकर अपमानजनक बातें कहीं, जिससे हिंदू समुदाय में आक्रोश फैल गया। वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वजाहत को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने तथा समाज में नफरत फैलाने की धाराओं में मामला दर्ज किया।

बता दे कि, वजाहत खान ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक्टिविस्ट शर्मिष्ठा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसका आरोप था कि शर्मिष्ठा ने भी धर्म विशेष के खिलाफ बातें कहीं थीं। लेकिन जांच के दौरान सामने आया कि वजाहत खुद ऐसे ही आपत्तिजनक बयानों में शामिल था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी धर्म या आस्था के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। समाज में शांति बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है ताकि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोई और कोशिश न हो।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म