राज्य न्यूज़

PM मोदी बोले: भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठ पर लगाम NDA की जिम्मेदारी

by | Sep 15, 2025 | न्यूज़, बिहार, राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार को 36,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कई अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर आयोजित जनसभा में उन्होंने जनता को संबोधित किया।

अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि पिछड़े वर्गों को प्राथमिकता देना और गरीबों की सेवा करना उनकी सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने बताया कि बीते 11 वर्षों में उनकी सरकार ने 4 करोड़ से अधिक पक्के घर बनवाए हैं और अब 3 करोड़ नए घरों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता, तब तक वह रुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने बिहार के विकास को देश के समग्र विकास के लिए आवश्यक बताया।

इसके साथ ही, पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों, खासकर कांग्रेस और आरजेडी, पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए सरकार देश में कानून का शासन सुनिश्चित करेगी और घुसपैठ पर प्रभावी नियंत्रण उसकी जिम्मेदारी है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म