राज्य न्यूज़

पीएम मोदी पहुंचे चीन, बैठक में क्या बोले शी जिनपिंग?

by | Aug 31, 2025 | अंतरराष्ट्रीय

SCO Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 साल बाद 30 अगस्त 2025 को चीन के तियानजिन पहुंचे, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। 31 अगस्त को उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में शी जिनपिंग ने कहा, “प्रधानमंत्री महोदय, आपसे फिर से मिलकर खुशी हो रही है. पिछली साल कजान में हमारी बैठक सफल रही थी. दुनिया एक बड़े परिवर्तन की ओर बढ़ रही है| हम दोनों सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश हैं| अच्छे पड़ोसी बनना और ड्रैगन और हाथी का साथ आना महत्वपूर्ण है|” पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता को प्राथमिकता देते हुए कहा कि भारत तब ही चीन पर भरोसा करेगा, जब इन तीनों मूल्यों का पालन पूरी ईमानदारी से किया जाएगा|

पीएम मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन में आमंत्रण देने के लिए चीन का धन्यवाद करते हुए कहा बोले, “कज़ान में हमारी पिछली बैठक बहुत सार्थक रही| इससे हमारे संबंधों को सकारात्मक दिशा मिली है| सीमाओं पर शांति और स्थिरता बनी हुई है| कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो गई है और दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी बहाल की जा रही हैं| हमारे देशों के सहयोग से 2.8 अरब लोगों के हित जुड़े हैं, जो मानवता के कल्याण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है|” 

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म