PM Modi Adampur Visit: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज PM मोदी ने अचानक पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है| जिस एयरबेस को पाक ने हमले में ध्वस्त करने का ठोका था दावा वहां PM ने खुद पहुंचकर दुनिया के सामने पाकिस्तान के झूठ का किया पर्दाफाश|भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और जवानों से PM ने की मुलाकात| इस मुलाकात के दौरान जवानों का ‘जोश’ काफी ‘हाई’ नजर आया| उन्होंने जवानों के साथ कुछ पल बिताए और उनसे बातचीत भी की. इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों के साथ ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयकारे भी लगाए|
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर आदमपुर एयरबेस में जवानों के साथ मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “आज सुबह मैं वायुसेना स्टेशन आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला| साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही विशेष अनुभव था| भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी है, जो हमारे देश के लिए सब कुछ करते हैं|”

