आज पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर का दौरा है जहां उन्होंने प्रदेश को बड़ी सौगात दी|पीएम ने कटरा से कश्मीर जाने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और इसके साथ-साथ चेनाब ब्रिज का भी किया उद्घाटन। बता दें कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन विशेष रूप से हिमालय की कठोर सर्दियों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। यह ट्रेन -20 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी बर्फबारी के बीच सुचारू रूप से चल सकती है।
इसके किराए की बात करें तो चेयर कार का ₹715 और एग्जीक्यूटिव क्लास का शुल्क ₹1320 रहने वाला है|ये ट्रेन अब कटरा से श्रीनगर की यात्रा महज 3 घंटे में तय करेगी|

