कई दिनों से चल रहे भारत-पाक तनाव और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे करेंगे देश को संबोधित|करेंगे| दरअसल, पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद 7 मई की रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इन ठिकानों में रहने वाले कई आतंकी भी मारे गए थे। भारत के एक्शन के बाद पाकिस्तान ने पलटवार करने की कोशिश की थी, जिसमें उसने ड्रोन हमले के साथ-साथ सीमावर्ती इलाकों में भारी फायरिंग की थी। पाकिस्तान ने भारत के आम नागरिकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया था।
दोनों देशों ने अचानक 10 मई को शाम 5 बजे कर दिया था संघर्ष विराम की घोषणा|

