राज्य न्यूज़

पेंशनर कल्याण संघ के दोनों गुट आमने-सामने, चुनाव 21 और 23 मई को अधिसूचना जारी

by | May 19, 2025 | हिमाचल प्रदेश की राजनीति

जिला स्तरीय चुनावों की अधिसूचना को लेकर हिमाचल प्रदेश पेंशनर कल्याण संघ के दोनों गुट आमने-सामने आ गए हैं। आत्माराम गुट ने हमीरपुर और शिमला जिला के चुनाव 21 और 23 मई को करवाने संबंधी अधिसूचना जारी की है। इस पर भूपराम गुट ने आपत्ति जताते हुए तुरंत अधिसूचना वापस न लेने की सूरत में न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का एलान कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश में पेंशनरों की संख्या 1 लाख 90 हजार है। हिमाचल प्रदेश में पेंशनरों के सबसे बड़े संगठन में चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। पेंशनर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने 23 मई को शिमला में जिला स्तरीय चुनाव की अधिसूचना जारी कर जिला के सभी ब्लॉकों के अध्यक्षों और महासचिवों को चुनावों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। उधर जिला शिमला के महासचिव भूपराम वर्मा ने सभी ब्लॉक प्रधान और महासचिवों से अनुरोध किया है कि भ्रामक प्रचार में ना आएं और इस चुनाव में भाग ना लें, क्योंकि यह चुनाव असंवैधानिक है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म