राज्य न्यूज़

पटना: सड़क नहीं होने से ग्रमिण हुए निराश, ग्रामीण बोले- सरकार बस जमीन दे, सड़क हम बना लेंगे

by | May 15, 2025 | पटना, बिहार

पटना के मोकामा विधानसभा क्षेत्र स्थित मोगलानीचक गांव में आज तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है। गांव, चारों तरफ से टाल क्षेत्र से घिरा हुआ है।

बरसात के मौसम में कच्ची सड़क भी नहीं बचती है। ग्रामीणों का यहां तक कहना है कि सरकार बस जमीन मुहैया करा दे, हम दशरथ मांझी की तरह खुद ही रास्ता बना लेंगे।

हालत यह है कि मरीजों को चारपाई पर डेढ़ से दो किलोमीटर तक ले जाना पड़ता है। इसके बाद ही एंबुलेंस मिल पाता है। इसके कारण पिछले 45 वर्षों में 20 से अधिक मरीजों की रास्ते में ही मौत हो चुकी है।

गांव में आग लगने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी तक नहीं पहुंच पाती है। बरसात के मौसम में शिकायत के बाद पुलिस भी नहीं आती है। गांव में सड़क नहीं होने के कारण यहां के युवाओं को पलायन करना पड़ता है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म