राज्य न्यूज़

पटना मेट्रो परियोजना को लेकर एक बड़ी उपलब्धि, मेट्रो की 3 कोच, 900 लोग करेंगे सफर

by | Jul 20, 2025 | पटना, बिहार

पटना मेट्रो परियोजना को लेकर एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। पुणे से सड़क मार्ग के जरिए तीन मेट्रो कोच पटना पहुंच चुके हैं। इन्हें 74 चक्कों वाले विशेष ट्रक पर लादकर लाया गया, जिससे उनकी सुरक्षित ढुलाई सुनिश्चित की जा सकी। इन कोचों को फिलहाल राजधानी के आईएसबीटी डिपो में रखा गया है, जहां अब उन्हें अनलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अनलोडिंग के बाद तकनीकी टीम द्वारा इन कोचों के अलग-अलग हिस्सों को असेम्बल किया जाएगा। इसके बाद इन्हें मलाही पकड़ी से जोड़ने वाले कॉरिडोर पर ट्रायल रन के लिए तैयार किया जाएगा। इस ट्रायल के दौरान कोच की सभी तकनीकी जांचें की जाएंगी और किसी भी तरह की खामी को दूर किया जाएगा।

योजना के अनुसार, अगस्त के पहले सप्ताह तक सभी परीक्षण पूरे कर लिए जाएंगे। अगर सब कुछ सुचारू रहा, तो 15 अगस्त को राजधानी पटना के लोगों को मेट्रो सेवा की सौगात दी जा सकती है। यह तारीख प्रतीकात्मक रूप से भी खास है, क्योंकि इसी दिन देश स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पटना मेट्रो के इन तीन कोचों में लगभग 900 यात्रियों के बैठने और खड़े होने की व्यवस्था होगी, जिससे शहर में ट्रैफिक का बोझ कम होने की उम्मीद है। मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद राजधानी के लोगों को एक आधुनिक, तेज और सुविधाजनक परिवहन विकल्प मिलेगा, जो पटना की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म