राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार दोनों से छह साल के लिए बेदखल कर दिया है। लालू यादव ने ‘नैतिक मूल्य’ और ‘लोक आचरण’ का हवाला देते हुए ये कार्रवाई की है। यह फैसला हाल ही में तेजप्रताप की सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर के बाद लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद अब तेजप्रताप की पार्टी और परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी।
#SamacharPlusOTT #tejpratapyadav
