राज्य न्यूज़

पप्पू यादव को फिर लगा झटका, गाड़ी पर बैठे पूर्णिया के सांसद को उतारा गया

by | Sep 1, 2025 | न्यूज़, बिहार, बिहार की राजनीति

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल लगातार बनी हुई है. विपक्ष ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाकर सत्तारुढ़ एनडीए के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है. राहुल गांधी की अगुवाई में महागठबंधन की ओर से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाली गई जिसका आज सोमवार को समापन हो गया, लेकिन यात्रा के अंतिम दिन पप्पू यादव को एक बार फिर गाड़ी पर नहीं चढ़ने दिया गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से गाड़ी पर नहीं चढ़ने देने का मामला चर्चा में आ गया.

बिहार की चुनावी हलचल दिन ब दिन परवान चढ़ती जा रही है तो इसी बीच पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव के साथ ‘वोटर अधिकारी यात्रा’ के समापन के दिन सोमवार को फिर से खेला हो गया. दरअसल, गाड़ी पर पहले से ही बैठे पप्पू यादव को उस पर से नीचे उतार दिया गया. इस दौरान गाड़ी पर सवार कांग्रेस की एक महिला नेता के साथ पप्पू यादव की जमकर नोक- झोंक हुई. घटना पटना के जेपी गोलंबर के पास की है.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म