अलीगढ़ के नेत्रहीन शिक्षक प्रभात का धर्मांतरण कर हामिद बनाने की कोशिश करने वाले गिरोह का पाकिस्तान से कनेक्शन मिला है। आरोपियों के पास पाकिस्तानी धर्मगुरु अली मिर्जा की तकरीर की सीडी बरामद हुई हुई है। लोगों का ब्रेनवॉश करने के लिए उनको अली मिर्जा की ही तकरीर सुनाई जाती थी।
बरेली में पकड़े गए धर्मांतरण गिरोह की जांच में नए तथ्य सामने आ रहे हैं। कट्टरपंथी जाकिर नाइक के अलावा गिरोह के सदस्य पाकिस्तानी धर्मगुरु इंजीनियर अली मिर्जा के भी मुरीद हैं। दूसरे धर्म के लोगों को अपने धर्म से जोड़ने से पहले वे अली मिर्जा जैसे धर्मगुरुओं का भाषण उन्हें सुनाते थे। प्रभात को हामिद बनाने वाले गिरोह के पास से अली मिर्जा से जुड़ा साहित्य मिला है। बरामद सीडी में अली मिर्जा की तकरीर भी है।

