राज्य न्यूज़

पंजाब किंग्स से युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लेकर पलटा मैच

by | Apr 16, 2025 | स्पोर्ट्स

पंजाब किंग्स ने IPL इतिहास का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड कर दिखाया। मंगलवार को मुल्लांपुर में होम टीम 111 रन ही बना सकी थी, लेकिन उन्होंने बॉलिंग में कमबैक किया और कोलकाता नाइट राइडर्स को 95 रन पर समेट दिया।

पंजाब किंग्स से युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लेकर मैच पलटा। उन्होंने अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह को पवेलियन भेजा। मार्को यानसन ने भी 3 अहम विकेट लिए। प्रभसिमरन सिंह ने 30 और प्रियांश आर्या ने 22 रन बनाए।

कोलकाता से रघुवंशी ने 37 रन बनाए। रसेल और रहाणे 17-17 रन बनाकर आउट हुए। हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को 2-2 विकेट मिले। पंजाब से पहले 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 116 रन डिफेंड किए थे। तब CSK के सामने पंजाब 92 रन ही बना सका था।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म