राज्य न्यूज़

करणी सेना के कार्यकर्ताओं को थर्ड डिग्री देने के मामले में चौकी प्रभारी को हटाया |SamacharPlusOTT

by | May 22, 2025 | Shorts

आगरा के ताजगंज की एकता चौकी में करणी सेना के 11 कार्यकर्ताओं को थर्ड डिग्री देने के मामले में एकता चौकी प्रभारी को हटाया गया है। उनके जगह पर दिल्ली गेट चौकी प्रभारी अभिषेक को भेजा गया है। दरअसल 12 मई को ताजगंज के नौफरी गांव में करणी सेना युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। कार्यक्रम की पूर्वानुमति नहीं थी। इस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम नहीं करने दिए। आरोप है कि ओकेंद्र राणा के जाने के बाद पुलिस ने 11 कार्यकर्ताओं को चौकी में थर्ड डिग्री दी। मामले में शिकायत मिलने के बाद सीपी ने जांच कराई और प्रथम दृष्टया दरोगा को दोषी पाया, जिसके चलते चौकी प्रभारी नीलेश कुमार को हटा दिया गया और दिल्ली गेट चौकी प्रभारी अभिषेक को नियुक्त किया गया।

#samacharplusott #agranews #karnisena #upnews

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म