आगरा में जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों का सामान चोरी करने वाले शातिर चोर रितेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। ग्वालियर निवासी ये पूर्व व्यापारी व्यापार में घाटा और कर्ज के चलते चोर बन गया। रितेश ने यूट्यूब से चोरी की ट्रेनिंग ली और ट्रेनों में यात्रियों का कीमती सामान चुराकर बैग वहीं छोड़ देता था। पुलिस ने इसके पास से करीब 10 लाख के आभूषण बरामद किए हैं। SP GRP अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
#SamacharPlusOTT #agra #thief
