शत्रुघ्न सिन्हा अपनी दमदार डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने जाते हैं। पर्दे पर शत्रुघ्न का बोलने का अपना एक स्टाइल था। जब भी वह कोई डायलॉग बोलते थे तो थिएटर्स में तालियों की आवाज गूंजने लगती थी, लेकिन मुकेश खन्ना ने शत्रुघ्न सिन्हा पर अपने पूरे करियर में नकली आवाज का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है।
मुकेश खन्ना ने शार्दुलोजी यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा झूठी आवाज में बात की है। अपने पूरे करियर में नकली आवाज का इस्तेमाल किया है। जब कि उन्होंने बिना डरे टीवी पर ‘शक्तिमान’ और ‘भीष्म पितामह’ का किरदार निभाया था, डायलॉग उनके अंदर से निकले थे।
मुकेश खन्ना ने आगे बताया कि फिल्म ‘दोस्त’ (1974) एकमात्र ऐसी फिल्म है, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी असली आवाज का इस्तेमाल किया।

