ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने आक्रांताओं को हराया, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें इतिहास से मिटा दिया। साथ ही बताया कि 10 जून को बहराइच में शौर्य मेला होगा जिसमें CM योगी शामिल होंगे। उन्होंने मऊ सीट पर सुभासपा का प्रत्याशी लड़ने की बात कही और बकरीद को लेकर कहा कि संविधान में कुर्बानी की अनुमति है, लेकिन पार्टी मुगलों के खिलाफ है और संविधान के दायरे में रहकर काम करेगी।
#samacharplusott #oprajbharnews #upnews
