मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के तहत अब शिक्षकों और कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। पहले यह योजना सिर्फ बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग तक सीमित थी, लेकिन अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हाल ही में समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण और श्रम विभाग को भी इस योजना में शामिल करते हुए पत्र भेजा है। इससे इन विभागों के तहत आने वाले मदरसा, अटल और सर्वोदय विद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारी भी लाभांवित होंगे।
उल्लेखनीय है कि इस योजना में शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइया जैसे सहायक स्टाफ को भी शामिल किया गया है। सभी संबंधित विभागों से निर्धारित प्रारूप में जानकारी मांगी गई है, ताकि योजना को जल्द लागू किया जा सके।

