रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है! अब ट्रेन यात्रा के दौरान गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF द्वारा भी की जाएगी। इसके लिए यात्रियों को रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना देनी होगी। RPF ने दूरसंचार विभाग के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर यानि (CEIR) पोर्टल के साथ साझेदारी की है, जिससे गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ढूंढना आसान हो जाएगा। यह पहल पूरे भारत में लागू होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
#SamacharPlusOTT #rpf #railway
