राज्य न्यूज़

New Year को लेकर Noida Police ने जारी की एडवाइजरी

by | Dec 30, 2025 | Shorts

नए साल 2026 के आगमन को लेकर नोएडा पुलिस ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी को शहर में ट्रैफिक एडवाइजरी लागू की है। इसका उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इलाकों, मॉल और बाजारों में यातायात को सुचारु रखना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। किसी भी ट्रैफिक समस्या के लिए 9971009001 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहन जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड इन प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सेक्टर-18 मार्केट में वाहनों की पूरी तरह नो-एंट्री रहेगी। यहां आने वाले लोगों को अपने वाहन केवल मल्टीलेवल पार्किंग में ही खड़े करने होंगे, सड़क किनारे पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए सेक्टर-18 क्षेत्र में कई कट अस्थायी रूप से बंद किए जाएंगे। इसके अलावा 30 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से सेक्टर-60 से फ्लाइओवर होते हुए सेक्टर-18 की ओर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के आसपास यातायात व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाएगा। मेट्रो स्टेशन के नीचे बने कट, बिजलीघर तिराहा और मजेस्टिक होटल के पास स्थित कट खुले रहेंगे, लेकिन यहां आवाजाही ट्रैफिक पुलिस की कड़ी निगरानी में होगी।तो वहीं, ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल और नोएडा के गार्डन गैलेरिया, जीआईपी मॉल, डीएलएफ मॉल समेत अन्य प्रमुख मॉल और बाजारों के आसपास भी पार्किंग और यातायात व्यवस्था सख्त रहेगी। नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पर चालान किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की भी तैनाती की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सेक्टर-18 और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने के लिए मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें, ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके और नए साल का उत्सव सुरक्षित रूप से मनाया जा सके।

#SamacharPlusOTT #newyearcelebration #noidapolicenews #uttarpradesh #advisory #upnews

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म