August 11, 2026 | 12 : 57 PM

राज्य न्यूज़

निक्की के पति विपिन की एक और गर्लफ्रेंड आई सामने

by | Aug 26, 2025 | न्यूज़

ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में पति विपिन भाटी का एक ऐसा गंदा राज पता चला है, जिससे जानकर पुलिस भी सन्न है. शादीशुदा होते हुए उसकी एक नहीं बल्कि दो गर्लफ्रेंड्स थीं. दूसरी गर्लफ्रेंड ने तो विपिन के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई थी. दरअसल, निक्की से शादी के बाद विपिन ने इस लड़की से चक्कर चलाया. शादी का वादा किया. यहां तक कि शादी करने भी वाला था कि गर्लफ्रेंड को उसके बारे में पता चल गया कि विपिन तो पहले से ही शादीशुदा है.

गर्लफ्रेंड से फिर विपिन का झगड़ा हुआ. आरोप है कि तब विपिन ने उसे भी खूब पीटा था. तब परेशान होकर उस लड़की ने थाने में FIR दर्ज करवाई थी. जानकारी के मुताबिक, विपिन उस लड़की के शादी के चक्कर में निक्की को रास्ते से हटाने का पूरा प्लान भी बना चुका था. उसने एक बार करंट लगाकर निक्की की जान लेने की कोशिश की थी. मगर तब वो बच गई थी.

उसी लड़की ने थाना जारचा में विपिन के खिलाफ केस दर्ज करवाया था. पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी विपिन ने उस लड़की से अफेयर की बात भी कबूल की है. अब पुलिस उस युवती से भी पूछताछ करेगी. आरोपी विपिन ने अरेस्ट होने से पहले ही फोन की हिस्ट्री कर डिलीट कर दी थी. अब उस मोबाइल के डेटा को रिकवर करने के लिए पुलिस एक्सपर्ट्स की मदद ले रही है.

इससे पहले भी एक और मिस्ट्री गर्ल की इस केस में एंट्री हुई थी. उसका वीडियो भी वायरल हुआ था. वीडियो में विपिन की कार में एक लड़की बैठी हुई दिखी थी. इस वीडियो को लेकर बताया गया ये वीडियो पिछले साल का है. जब निक्की ने विपिन को एक लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ा था.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म