उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान जेल में रामायण पढ़ रही है. 14 दिन से जेल में बंद मुस्कान हर समय बेचैन रहती है और रामायण पढ़कर अपनी बेचैनी को दूर करने की कोशिश कर रही है. 14 दिन की न्यायिक हिरासत पूरा होने पर बुधवार को उसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया. उसके साथ ही प्रेमी साहिल की भी पेशी हुई. इस दौरान दोनों करीब ढाई मिनट तक एक दूसरे के सामने रहे.
इस दौरान इन दोनों के बीच कुछ बात तो नहीं हुई, लेकिन पूरे समय तक दोनों की नजरें एक दूसरे पर ही टिकी रहीं पेशी के दौरान कोर्ट ने इन दोनों को वापस 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसके बाद मुस्कान को महिला बैरक में और साहिल को पुरुष बैरक में भेज दिया गया. अब इन्हें दोबारा 15 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें कि हाल ही में मेरठ के सांसद और रामायण सीरियल में राम का किरदार निभा चुके अभिनेता मेरठ जेल में आए थे. इस दौरान उन्होंने सभी कैदियों को श्रीराम चरित मानस की प्रतियां भेंट की थी. जेल प्रबंधन के मुताबिक उस दिन से ही देखा जा रहा है कि अपने बैरक में बैठकर मुस्कान हर समय रामायण ही पढ़ती नजर आ रही है..

