राज्य न्यूज़

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दिया, देशभर में हिंसक प्रदर्शन जारी

by | Sep 9, 2025 | अंतरराष्ट्रीय, न्यूज़

नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता और व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों की प्रमुख मांग यही थी कि ओली पद से हटें।

हालांकि मंगलवार को ओली सरकार के एक मंत्री ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री इस्तीफा नहीं देंगे। लेकिन इस बयान के बाद राजधानी काठमांडू समेत कई इलाकों में हालात और बिगड़ गए। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन और पीएम आवास के बाहर जमकर हंगामा किया और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया। हालात काबू में लाने में सेना भी नाकाम रही और कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया।

बताया जा रहा है कि युवाओं के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शनों ने पूरे देश में जोर पकड़ लिया था, जिससे ओली पर इस्तीफे का दबाव लगातार बढ़ता गया। अंततः जब यह साफ हो गया कि जनता शांत नहीं होगी, तब पीएम ओली ने पद छोड़ने का फैसला किया।

प्रदर्शनकारी मौजूदा सरकार को हटाकर एक अंतरिम सरकार की मांग कर रहे हैं। मंगलवार सुबह से ही देशभर में विरोध तेज हो गया था। नेपाल के बीरगंज सहित कई शहरों में भी हिंसा और आगजनी की खबरें सामने आई हैं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म