सीकर में भीषण सड़क हादसे में एडिशनल ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पंचायत समिति के बीडीओ सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसा सीकर के दादिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को हुआ था।
दादिया थानाधिकारी अशोक झाझड़िया ने बताया- नीमकाथाना पंचायत समिति के बीडीओ मानसिंह पूनिया जिला परिषद की बैठक में भाग लेने स्टाफ के साथ सीकर गए थे। बोलेरो से नीमकाथाना लौटते हुए सामने से आ रही i20 कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

