IPL 2026 से पहले टीम चेन्नई सुपर किंग्स में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे| 5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम सीएसके के मालिक एन श्रीनिवासन की टीम के अध्यक्ष के तौर पर वापसी हुई है। 80 साल के श्रीनिवासन लगभग 10 साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं| चेन्नई सुपर किंग्स टीम के अलावा, वह जोबर्ग सुपर किंग्स और टेक्सास सुपर किंग्स के महत्वपूर्ण निर्णयों में भी सक्रिय भूमिका निभाते दिखाई देंगे। बता दें वहीं, श्रीनिवासन के साथ उनकी बेटी रूपा गुरुनाथ की भी मैनेजमेंट में लंबे समय बाद वापसी हुई है| इनकी वापसी के साथ मैनेजमेंट में कुछ महत्वपूर्ण और बड़े फैसले लिए जाने की पूरी उम्मीद है|

साल 2025 का आईपीएल संस्करण सीएसके के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा| आईपीएल इतिहास में पहली बार सीएसके अंक तालिका में अंतिम पायदान पर रही जो उनके फैंस के लिए ह्रदय विदारक रहा| इससे पहले श्रीनिवासन बीसीसीआई और आईसीसी के भी अध्यक्ष भी रह चुके हैं|
सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘यह सीएसके के लिए फायदेमंद होगा क्योंकि वह हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ प्रशासक रहे हैं। मुझे खुशी है कि वह सीएसके में वापस आ गए हैं। वह हालांकि सलाहकार की भूमिका में होंगे क्योंकि वह ज्यादा यात्रा नहीं करते लेकिन हम उनसे संपर्क में रहेंगे। वह सीएसके की सभी संपत्तियों के प्रभारी होंगे।’

