राज्य न्यूज़

सोनम ने राजा से शादी से कर दिया था मना, राज कुशवाह के बारे में कुछ नहीं बताया

by | Jun 21, 2025 | राष्ट्रीय

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या एक दुखद घटना है, जिसकी पृष्ठभूमि में पारिवारिक दबाव और असहमति सामने आई है। मेघालय पुलिस की जांच में सामने आया कि यदि सोनम के पिता देवी सिंह जबरन शादी की जिद नहीं करते, तो शायद राजा की हत्या नहीं होती। सोनम और राजा का रिश्ता तय हुआ था, लेकिन सोनम ने शादी से इनकार कर दिया था।

मेघालय पुलिस जब इस मामले की जांच के लिए इंदौर पहुंची, तो पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि सोनम के घर से शादी से पहले अक्सर झगड़े और कहासुनी की आवाजें आती थीं। यह पारिवारिक तनाव इस रिश्ते को लेकर चल रहा था। पुलिस ने सोनम के व्यवहार और उसके रिश्तों की जानकारी जुटाने के लिए दस से ज्यादा लोगों से पूछताछ की।

पहले दो दिन जांच टीम ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर जानकारी एकत्र की, और तीसरे दिन क्राइम ब्रांच थाने में बैठकर गहराई से पूछताछ की। पुलिस को यह भी पता चला कि सोनम ने राजा से शादी से मना कर दिया था, लेकिन उसने अपने परिवार को राज कुशवाह नाम के युवक के बारे में कुछ नहीं बताया था।

इस मामले में सोनम के भाई गोविंद और पिता देवी सिंह से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया। फिलहाल मेघालय पुलिस इंदौर में रहकर जांच को आगे बढ़ा रही है और सोनम से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाल रही है, ताकि हत्या के पीछे की असल वजह सामने आ सके।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म