मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा अमित घायल हो गया। अमित, जो काजीखेड़ा का रहने वाला है, के पैर में पुलिस की गोली लगी है। उस पर हत्या के प्रयास और लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। सिविल लाइन क्षेत्र में एक महिला से चेन स्नेचिंग और मोबाइल लूट की घटना के कुछ घंटों बाद ही ये मुठभेड़ हुई थी। इससे पहले, इसी क्षेत्र में अमित के साथी विजय उर्फ गोल्डी से भी पुलिस की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें वह घायल हो गया था। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। यह मामला थाना तितावी क्षेत्र के गढ़ी देशराज मार्ग का है। #SamacharPlusOTT #muzaffarnagar #poilce
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...
