मुजफ्फरनगर में 55 साल के किसान रविंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई और शव को जंगल में फेंक दिया गया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने वारदात को लेकर गांव के ही दो युवकों निखिल और विक्की पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दी है। तरहीर के आधार पर पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है और मामले में जल्द खुलासा करने का दावा किया है। घटना मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के टांडा माजरा गांव की है।
#samacharplusott #muzaffarnagar #murdernews #crimenews
