मुजफ्फरनगर में एक बड़ा हादसा टल गया, जब बुढ़ाना मार्ग पर थाना खालापार क्षेत्र में एक चलती आई-10 कार अचानक आग का गोला बन गई। हादसे के दौरान मुजफ्फरनगर से चरथावल जा रहे कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि इस दौरान वो थोड़ा घायल हो गया। बीच पुल पर कार में आग लगने से हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जलती हुई कार का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#SamacharPlusOTT #muzaffarnagar #upnews #firenews
